पीलीभीत, दिसम्बर 26 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 16 वर्षीय प्रिंस मौर्य पुत्र रामचरण मौर्य शहर के लीची बाग में एक डेयरी पर अपने भाई के साथ काम करता था। गुरुवार शाम को वह रोज की तरह काम करके वापस आया था उसका भाई हरचरण जब थोड़ी देर बाद वापस आया तो प्रिंस मौर्य का शव घर पर रस्सी के फंदे से लटका देखा। इसके बाद उसने शोर मचाया तो मां गंगादेई भी मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को उतरवाकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.