कानपुर, जनवरी 21 -- सीने में दर्द से पुलिस विभाग के माली की गई जान -कुढ़वा गजनेर का था निवासी, मेडिकल कालेज में तोड़ा दम -परिजनों के बिलखने से कोहराम, पुलिस को भेजी गई सूचना कानपुर देहात, संवाददाता। दिन में निकल रही धूप के बाद भी रात में हो रही कड़ाके की सर्दी के चलते हार्टअटैक के साथ ब्रेन स्ट्रोक का खतरा जानलेवा बना है। सर्दी लगने व सीने में दर्द से लोग लगातार दम तोड़ रहे हैं। बुधवार शाम को गजनेर थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव के रहने वाले व पुलिस विभाग में माली पद पर कार्यरत अधेड़ की सीने में तेज दर्द से हालत बिगड़ गई। परिजन उनको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। बुधवार शाम करीब 6 बजे गजनेर थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव में रहने वाले व पुलिस विभाग में माली के पद पर कार्यरत पचपन साल के चंद्रभान...