बिहारशरीफ, फरवरी 8 -- थरथरी, निज संवाददाता। प्रखंड के सीता शरण मेमोरियल स्कूल में रविवार को सीटेट की परीक्षा में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया है। उसे पुलिस के हवाले कर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। थानाध्यक्ष साजिद अख्तर ने बताया कि स्कूल में बायोमेट्रिक जांच के दौरान परीक्षार्थी के अंगूठे का निशान नहीं मिल रहा था। स्कूल के प्राचार्य ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार युवक गया जिला के अतरी थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी रघु प्रसाद का पुत्र श्रवण कुमार है। यह अपने दोस्त धीरज की जगह पर परीक्षा देने पहुंचा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...