वाराणसी, दिसम्बर 22 -- वाराणसी। सिन्धु विकास समिति की ओर से रविवार को म्यूजिकल नाइट 'जूम-2025' का आयोजन हुआ। मुंबई के सुप्रसिद्ध कलाकार जतिन उदासी, ईना लखमानी और उनकी टीम ने सिन्धी और सूफी गीतों पर दर्शकों को खूब झुमाया। अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष भानु वाधवानी ने किया। कार्यक्रम में सचिव पंकज भागचंदानी, कोषाध्यक्ष बादल बत्रा के साथ संरक्षक अशोक तलरेजा, हेमंत तलरेजा, राजकुमार वाधवानी, सुरेश वाध्या, सुरेन्द्र लालवानी, मनोज लखमानी, राज चांगरानी, चन्दन रुपानी, बीरेंद्र केशवानी, अरुण लखमानी, सतीश छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.