पटना, जनवरी 10 -- बापू टावर एवं स्पिक मेके के सहयोग से बापू टावर संग्रहालय के सभागार में शनिवार को भारतीय शास्त्रीय संगीत परंपरा के कलाकार पंडित शुभेन्द्र राव ने सितार वादन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पंडित शुभेंद्र राव ने सितार पर राग पटदीप, रामधुन और राग भैरवी की प्रस्तुति दी। इसे सुनकर सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने प्रस्तुति में भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहनता और भावपूर्णता को बखूबी उजागर किया। उनके साथ तबला पर संगत पंडित मिथिलेश झा ने की। मौके पर बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने पंडित शुभेंद्र राव एवं पंडित मिथिलेश झा सहित अन्य लोगों को पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत के संरक्षण एवं युवा पीढ़ी में रुचि जगाने के लिए स्पिक मेके के प्रयासों की सराहना की। मौके पर बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी, छात्...