हरदोई, फरवरी 15 -- हरपालपुर, संवाददाता। खेत में सिंचाई कर रहे किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय अनिल उर्फ धौकल पुत्र सुखपाल रविवार की सुबह गांव के ही ईश्वर दयाल के खेत की सिंचाई करने के लिए गया था। वहां पर सुबह करीब 10 बजे अचानक खेत में गिरकर बेहोश हो गया था। साथ में मजदूरी कर रहे मूलचंद ने मामले की जानकारी खेत मलिक ईश्वर दयाल को दी। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तब तक अनिल की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि मृतक मिर्गी रोग से ग्रसित था। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का अविवाहित था। मजदूरी कर परिवा...