उरई, फरवरी 16 -- कालपी। तहसील क्षेत्र की लगभग साढ़े आठ किमी जर्जर तीन सड़को का जीर्णोंद्धार होगा। शासन ने साढ़े आठ करोड़ रुपये मंजूर कर लिए है। क्षेत्र में काफी दिनों पहले विभिन्न योजनाओं और विभागों द्वारा गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ा गया था, जिसमे अब कई सड़कें रखरखाव न होने पर जर्जर हो गई हैं। क्षेत्रीय विधायक के प्रतिनिधि आशु चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि कदौरा से इकौना होकर मिश्रीपुर और चमारी से सन्दी एवं हथनौरा से पिपरौंधा संपर्क मार्ग का जीर्णोंद्धार कराने का प्रस्ताव सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से शासन को भेजा गया था, जिसे मंजूर कर लिया गया है। उनके मुताबिक लगभग पांच किमी चमारी सन्दी मार्ग के लिए लगभग 356 लाख तो पौने तीन किमी कदौरा मिश्रीपुर रोड के लिए‌ 181 लाख और सवा किमी हथनौरा पिपरौंधा सम्पर्क मार्ग के लिए लगभग 104 ला...