मेरठ, जनवरी 2 -- सरधना। नव वर्ष 2026 का पहले दिन कड़ाके की ठंड के नाम रहा। दिनभर ठंड ने सितम ढाया। सुबह से लेकर शाम तक लोगों को धूप के दर्शन नहीं हुए। दिनभर आसमान में घटा छाई रही और शीतलहर चलती रही। ठंड का असर बाजार में भी देखने को मिला। दिनभर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारी भी दुकानों के बाहर अलाव पर तापते हुए नजर आए। गंज बाजार के व्यापारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ठंड के चलते खरीदारी के लिए लोग बहुत कम आए। देहात क्षेत्र के लोगों से अधिक दुकानदारी होती है। साल का पहला दिन कारोबार के हिसाब से काफी हल्का रहा। उधर, ठंड के चलते सड़कों पर भी शाम होते ही सन्नाटा पसर गया। लोग ठंड से बचने के लिए समय से ही अपने घरों में कैद हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.