प्रयागराज, जनवरी 2 -- सारनाथ एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक महिला यात्री के गहने चोरी हो गए। छत्तीसगढ़ निवासी आरती गुप्ता ने प्रयागराज जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ फूलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ी। इस दौरान भीड़ में किसी ने उनका पर्स गायब कर दिया। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, कीमती हार, चेन, पायल अैर पांच हजार रुपये थे। ट्रेन जब दुर्ग पहुंची तो उन्होंने जीआरपी में शिकायत की। घटना स्थल के आधार पर अब प्रयागराज जीआरपी चोरी के मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...