वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी सारनाथ की ओर से भेलूपुर स्थित एक होटल में गुरुवार को रोटरी मंडल 3120 के नव निर्वाचित मंडलाध्यक्ष (सत्र 2028-29) डीजीएनडी मनकेश्वर नाथ पांडेय का सम्मान किया गया। अध्यक्ष निशा श्रीवास्तव ने मंडलाध्यक्ष और उनकी पत्नी पूर्वी नारायण पांडेय को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। मंडलाध्यक्ष ने क्लब को सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने का आवाह्न किया। इस मौके पर मंडल 3120 के मंडलाध्यक्ष डॉ. आशुतोष अग्रवाल, नितिन जायसवाल, आशीष, गौतम स्वरूप लाल, आलोक मिश्रा समेत पूर्व मंडलाध्यक्ष और अन्य रोटरी क्लबों के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के संयोजक संजय कुमार श्रीवास्तव और सह संयोजक देवेंद्र गोयल तथा धन्यवाद अध्यक्ष इलेक्ट राहुल श्रीवास्तव ने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.