फिरोजाबाद, जनवरी 5 -- लाइनपार थाना क्षेत्र में साथी युवक जेवरात लेकर भाग जाने से आहत एक मंगलामुखी ने सोमवार सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक द्वारा सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी भिजवाया। नगला विष्णु निवासी 35 वर्षीय मंगलामुखी मनोज कुमार पिछले एक साल से आगरा निवासी साहिल नामक युवक के साथ रहते थे। तीन दिन पूर्व साहिल मंगलामुखी के सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग गया। मंगलामुखी ने अपने परिचितों से उसके बारे में जानकारी की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी बंद जा रहा है। जिससे आहत होकर सोमवार सुबह मंगलामुखी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.