मधुबनी, फरवरी 16 -- लौकही। बिहार सरकार के सात निश्चय योजना के तहत स्वीकृत लौकही प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वीकृत सुधा काउंटर का उद्घाटन रविवार को किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यहां सुधा काउंटर खुलने से उपभोक्ताओं को सुधा का सभी सामान निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध होगा। पहले लोगों को दूसरे जगह से सामग्री खरीदने पड़ते थे। अब सहज रूप से यहां उपलब्ध होगा। मौके पर बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला पार्षद बिनोद कुमार साह, इंजीनियर कमलाकांत भारती सहित इलाके के गणमान्य व्यक्ति और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...