किशनगंज, जनवरी 14 -- पोठिया। पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज में वैज्ञानिक मुर्गी पालन द्वारा ग्रामीण सशक्तिकरण विषय पर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ. नरेंद्र कुमार, प्राध्यापक ने बताया कि वैज्ञानिक जानकारी के अभाव में मुर्गीपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। प्रशिक्षण प्राप्त कर मुर्गीपालक स्वरोजगार के साथ-साथ अपने आमदनी को बढ़ा सकते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रशिक्षण आयोजिका डॉ. आकृति आना ने बताया कि डॉ. इंद्रजीत सिंह, कुलपति, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. निर्मल सिंह दहिया के निर्देशानुसार डॉ. चंद्रहास के नेतृत्व में महाविद्यालय द्वारा मुर्गी पालन प्रशिक्षण का आयोजन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.