चक्रधरपुर, फरवरी 4 -- मनोहरपुर,संवाददाता। प्रखंड के चिड़िया में छंटनी के विरोध और माइंस में काम देने की मांग को लेकर सेल मजदूरों का सेल गेट में आहूत अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन मंगलवार को सातवें दिन भी जारी रहा। मजदूरों ने मंगलवार की सुबह भी यहां सेल गेट के समीप धरना देते हुए मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया। वहीं धरना में बैठे मजदूरों ने कहा कि सेल अधिकारी मजदूरों से खुल कर कोई बात नहीं कर रहा है। वहीं जिला में अधिकारियों और सेल प्रबंधन की क्या बात हुई इसे भी साझा नहीं किया गया। इस कारण मजदूरों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मजदूरों ने कहा कि वे भी जबतक मांगें पूरी नहीं होंगी वे धरना देते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...