मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में हर माह औसतन 130 लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। स्थिति यह है कि दर्ज मामलों में 300 से अधिक केस में पुलिस साइबर शातिरों को सत्यापित नहीं कर पाई है। ऐसे में साइबर अपराध से लोगों को बचाव के लिए पुलिस अब जागरूकता को अपना हथियार बनाएगी। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों और थानेदारों को जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। पुलिस टीम सार्वजनिक स्थल, पार्क, चौक-चौराहों, स्कूलों कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित करेगी। नुक्कड़ नाटक, स्कूल कॉलेजों में सेमिनार और सोशल मीडिया पर साइबर ठगी से संबंधित वीडियो प्रसारित करेगी। एसएसपी ने बताया कि स्कूल कॉलेजों के छात्र ज्यादातर गेमिंग ऐप के चक्कर में फंस रहे हैं। ऐसे में वे गेमिंग ऐप में अभिभावकों के मोबाइल से ऑनलाइन निवेश कर दे रहे ...