भागलपुर, नवम्बर 28 -- सहरसा, नगर संवाददाता कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन सहरसा के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को दो दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन शुरु हो गया । 28 एवं 29 नवम्बर को जिला प्रेक्षागृह में जिलास्तरीय युवा उत्सव-2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस सांस्कृतिक महोत्सव का उद्देश्य जिले की स्थानीय कला, संस्कृति एवं युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। साथ हीं उन्हें राज्यस्तरीय मंच तक पहुंचने का अवसर प्रदान करना है।युवा उत्सव का मुख्य लक्ष्य सहरसा जिले के कलाकारों की प्रतिभा को पहचान दिलाना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है। इस प्रतियोगिता द्वारा चयनित प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा।जिला स्तरीय युवा उत्सव के पहले दिन 28 नवम्बर को लोक गायन (समूह लो...