हल्द्वानी, मार्च 6 -- हल्द्वानी। सवारियों की कमी से जूझ रहे रोडवेज की गुरुवार को भी दो बसें रद्द हो गईं। दिल्ली जाने के लिए बस अड्डे पर आने के बावजूद दो वॉल्वो को सवारी नहीं मिलीं। जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे जाने वाली वॉल्वो में दो लोगों ने ऑनलाइन सीट बुक की थी। मगर बस अड्डे पर आने के बाद बस में सवारी पूरी नहीं हुईं। जिस कारण इस बस की सवारियों को सुबह 10 बजे वाली वॉल्वो में बैठाया गया। वहीं इसके बाद साढ़े 11 बजे वाली बस में एक ही सवारी होने के कारण बस को कैंसिल कर सवारियों को दूसरी बस से भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.