आजमगढ़, फरवरी 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय का कैंसर) से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग बेटियों को टीका लगाएगा। इसकी तैयारियां अंतिम दौर में हैं। पहले चरण में 90 दिन का अभियान चलेगा। जिसमें 13 से 15 साल की बालिकाओं का टीकाकरण किया जाएगा। दूसरे चरण में नौ से 15 साल की बालिकाओं का टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य विभाग इसी माह के अंत से टीकाकरण की शुरुआत कर सकता है। इसके लिए बालिकाओं का आंकड़ा जुटाया जा रहा है। विभाग के लोगों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। महिलाओं में 40 की उम्र के बाद सर्वाइकल कैंसर की समस्या आती है। समय से उपचार नहीं होने पर यह जानलेवा हो जाता है। इसका इलाज भी काफी महंगा है। जिससे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण कराया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.