भदोही, जनवरी 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में चल रही सर्द हवा से गलन में इजाफा होता जा रहा है। दिन में चटख धूप थोड़ी राहत जरुर दे रहा है लेकिन सूर्यास्त होते ही गलन बढ़ जा रहा है। मौसम में आ रहा बदलाव लोगों को बीमार कर दे रहा है। कालीन नगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री तक दर्ज किया गया। पक्षुआ हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटा की दर से चल रही है। सुबह हल्का कोहरा दिखा लेकिन आठ बजे तक तो मौसम पूरी तरह साफ हो गया। दिन भर खिली धूप ने कड़ाके की ठंड से खूब राहत दी। लेकिन शाम चार बजते ही अचानक वृद्धि हो गई। गलन से लोगों का हाथ-पांव कठुआता रहा। बाइक सवार तो दोपहर दो बजे के बाद से ही कंपकंपी भरने को विवश हो जा रहे थे। दिन-रात के मौसम में काफी उतार-चढ़ाव आ रहा है। ऐसे में लोग बीमार पड़ जा रहे हैं। शुक्रवार...