बांदा, दिसम्बर 19 -- बांदा। संवाददाता खिली धूप ने शुक्रवार को जिलेवासियों को कंपा देने वाली सर्दी से राहत दी। सुबह से धुंध रही, इसके बाद मौसम साफ हो गया। तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़कर 20 हो गया। वहीं न्यूनतम दो डिग्री बढ़ने के साथ आठ डिग्री हो गया। दिन में 12 किलोमीटर की गति से चलीं उत्तरी हवाएं गलन का एहसास कराती रहीं। जनपद में गुरुवार को कोहरा और जबरदस्त ठंड ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। अधिकतम तापमान 14 व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। उत्तर से आ रहीं सर्द हवाएं लोगों को परेशान कर रही थीं। शुक्रवार को सुबह कोहरा तो नहीं रहा पर आसमान में नौ बजे तक धुंध छाई रही। करीब दस बजे धुंध को चीरते हुए सूर्य देव निकल आए। इससे सर्दी में कंपकपा रहे लोगों और बेजुबानों को बड़ी राहत मिली। धीरे-धीरे धूप तेज होती गई और द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.