बिजनौर, दिसम्बर 18 -- बिजनौर। शीतलहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सीएमओ के निर्देश पर जिला अस्पताल में 10 तथा प्रत्येक सीएचसी-पीएचसी पर 5 बेड कोल्डवेव कक्ष मेंं आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। शासन की ओर से शीतलहर को लेकर एडवाइजरी के अनुरूप सीएमओ डा. कौशलेंद्र सिंह की ओर से मेडिकल कालेज, जिला संयुक्त चिकित्सालय व सीएचसी-पीएचसी के अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। जिला पब्ल्कि हैल्थ एक्सपर्ट डा. प्रतीक किशोर ने बताया, कि निर्देशो के अनुसार शीतलहर से ग्रसित मरीजों के उपचार के लिए एक कक्ष आरक्षित रखा गया है। जिला अस्पताल में कम से कम 10 बेड तथा सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 5 बेड आरक्षित रखे गए हैं। सभी केंद्रों पर पर्याप्त दवाओं, कम्बल, गर्म पानी एवं वार्मर/हीटर की व्यवस्था की गई है। प...