गंगापार, मार्च 4 -- पालपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। बदलते मौसम में गेहूं की पैदावार पर असर पड़ सकता है। वहीं ठंड कम होने से सरसों की पैदावार अच्छी हो सकती है इस संभावना से किसानों की उम्मीदें बनी हुई है। मौसम का मिजाज किसानों के लिए चुनौती बनता नजर आ रहा है। क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि, इस बार ठंड देर से आई और जल्दी चली गई, जिससे गेहूं की फसल को पर्याप्त ठंड नहीं मिल पाई है। गेहूं की फसलों में लगी बालियां पतली होने पर पैदावार कम होने और दाना पतला होने की आशंका है। कृषि विशेषज्ञ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि गेहूं की अच्छी बढ़त के लिए ठंड का एक निश्चित समय तक बने रहना जरूरी होता है। अगर तापमान सामान्य से अधिक रहता है, तो दानों का भराव कमजोर रह सकता है। फसल की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है। क्षेत्र के किसान रजनीश तिवारी, विष्णु तिवारी, गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.