गिरडीह, फरवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर निगम गिरिडीह से मेयर पद के लए समीर राज चौधरी कांग्रेस के समर्थित प्रत्याशी होंगे। गुरूवार को अलकापुरी में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने दी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं है। पार्टी के नेताओं ने डॉ समीर राज चौधरी को समर्थन देने का निर्णय लिया है। कांग्रेस पार्टी के सभी नेता इनका सहयोग करेंगे। प्रदेश सचिव अजय सिन्हा मंटू ने कहा कि नगर निगम के पिछले चुनाव में कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी। इस बार पूरी मजबूती के साथ कांग्रेसी एकजुट होकर डॉ समीर राज चौधरी के साथ है और मेयर सीट पर समर्थित प्रत्याशी को जीताने का काम करेंगे। मौके पर अशोक विश्वकर्मा, मदन लाल विश्वकर्मा, महमूद अली खान, साबिर अहमद खान सहित कई कांग्रेसी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.