रिषिकेष, दिसम्बर 29 -- सेवानिवृत राजकीय पेंशनर्स संगठन ने सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें चार सरकारी विद्यालयों की 63 निर्धन मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। सोमवार को दून मार्ग स्थित व्यापार सभा भवन में सेवानिवृत राजकीय पेंशनर्स संगठन ने अपनी रजत जयंती पर समारोह आयोजित किया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल और उप कोषाधिकारी ऋषिकेश कुसुम लता शाह ने संयुक्त रूप से किया। कुसुम कंडवाल ने कहा कि संगठन समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। कुसुम लता शाह ने कहा कि संगठन द्वारा मेधावी छात्राओं को प्रत्येक वर्ष सम्मानित किया जाता है, जो सराहनीय है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के तहत संगठन ने नगर के विभिन्न शासकीय व अर्धशासकीय विद्यालयों के कक्षा नौ में अध्ययनरत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.