हल्द्वानी, फरवरी 11 -- कालाढूंगी। कालाढूंगी के रामलीला मैदान में बुधवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में सनातन हिन्दू समाज के लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की साध्वी ऋतु भारती ने कहा कि भारत में जन्म लेना सौभाग्य है। देवभूमि उत्तराखंड में जन्म लेना उससे भी बड़ा सौभाग्य है। साध्वी ने कहा कि देश विदेश में भारत की पहचान लाल किला, ताजमहल या मुंबई की चौबाटी से नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और संस्कार से होती है। उन्होंने कहा कि भारत वह देश है जहां नारियों को पूजा जाता है। आज हमारी सोच पाश्चात्य संस्कृति की ओर जा रही है। हमें बच्चों को अच्छे संस्कार देने होंगे। सोशल मीडिया से बचना होगा। सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर ने पंच परिवर्तन के पांचों पक्ष परिवार, समरसता, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य, स्व बोध प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.