उन्नाव, फरवरी 2 -- गंजमुरादाबाद। नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था में गड़बड़ी के कारण गंजमुरादाबाद के वार्ड नंबर 3 के लोग खुद नालियों की सफाई करने पर मजबूर हो गए हैं। सोमवार को एक युवक फावड़ा लेकर नाली साफ करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि सफाई कर्मचारी समय पर न पहुंचने के कारण नालियों में गंदा पानी भर रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नगर पंचायत के सफाई नायक विवेक ने कहा कि आगामी त्योहार के कारण कर्मचारियों को अन्य स्थानों पर तैनात किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही वार्ड नंबर 3 की नालियों की सफाई कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...