शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- तिलहर। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने सपा नेत्री डॉक्टर सुचि कश्यप को सपा महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया। उनके मनोनयन पर तिलहर के दोदराजपुर तिराहा स्थित जय बालाजी अल्ट्रासाऊंड सेंटर एंड हॉस्पिटल के डायरेक्टर सुरेंद्र गुप्ता के द्वारा मिठाई वितरित कर खुशी मनाई गई। इस दौरान सुरेंद्र गुप्ता, सौरभ गुप्ता, मोबिन आदि ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.