गाजीपुर, जनवरी 30 -- सिधागरघाट, हिंदुस्तान संवाद। जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश विद्यार्थी के नेतृत्व में प्रमुख मांगों को लेकर पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा परजीपाह चट्टी से शुरू होकर कासिमाबाद तहसील मुख्यालय तक पहुंची। वहां कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित पंद्रह सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी लोकेश कुमार को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि जहूराबाद की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। युवाओं का हाल भी चिंताजनक है। उन्हें रोजगार और भर्तियों में नियमितता नहीं मिल रही। किसानों की आय दुगुनी करने का वादा सरकार ने 2022 तक किया था, लेकिन महंगाई और अनाज की कम कीमतों के कारण किसान हताश हैं। धान की फसल बारिश के कारण बर्बाद हो गई, जबकि सहकारी समितियां नमी के नाम पर अनुचित माप ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.