कोडरमा, दिसम्बर 29 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के तमोलीलिया में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सतगावां मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष रणजीत सिंह एवं बासोडीह मंडल अध्यक्ष नरेश यादव की नियुक्ति का विरोध जताया गया। कार्यकर्ताओं ने बिना जानकारी और रायशुमारी के मंडल अध्यक्ष बनाए जाने को अनुचित बताते हुए पुनः मनोनयन की मांग की। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल यादव ने की, जबकि संचालन अनुश्रवण समिति सदस्य मनोज भगत ने किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं को विश्वास में लिए बिना मंडल अध्यक्ष का चयन किया गया है, जो किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि कौन सा क्षेत्र किस मंडल में आता है, जिससे कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.