नोएडा, जनवरी 9 -- ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत दुर्घटनाओं को रोकने और नियमों का पालन कराने को लेकर विकास भवन सभागार में बैठक हुई। इस दौरान एआरटीओ डॉ. उदित नारायण पांडेय ने हिट एंड रन मामलों, कैशलेस ट्रीटमेंट योजना तथा राहगीर योजना की जानकारी साझा की। सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है। सभी ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य करें व गति सीमा का उल्लंघन करने से बचें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...