फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- थाना जसराना क्षेत्र के गांव अकबरपुर कुतुबपुर के पास मंगलवार की शाम सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव सोनपाल की थार निवासी 30 वर्षीय किरण देवी पत्नी विजय कुमार अपनी बहन कंचन और बेटी अंश के साथ स्कूटी से अपनी बहन की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए थाना औंछा क्षेत्र के गांव नाहिल नगरिया जा रही थी। इसी दौरान एटा शिकोहाबाद मार्ग पर गांव अकबरपुर पर सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल महिला को मौजूद लोगों ने उपचार के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पहुंचे परिजनों ने बस चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.