शाहजहांपुर, जनवरी 8 -- ग्राम पंचायत चौढ़ेरा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत युवक मंगल दल की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली चौढ़ेरा गांव से शुरू होकर रिलायंस पावर परियोजना होते हुए हरदोई बाईपास तक पहुंची। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। रैली को यातायात प्रभारी विनय कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ग्रामप्रधान गीता देवी, ललित वर्मा, गौरव मिश्रा, घनश्याम, किशन कुमार, सुनील वर्मा आपदा मित्र आशीष कुमार, शिवानी वर्मा, स्नेहा, महिला मंगल दल से राधा, मानशी, सरिता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.