सीवान, मार्च 22 -- सीवान, एक संवाददाता। शहर से सटे हुसैनी मोड़ के पास बिंदुसार जाने वाले मुख्य रास्ते पर लंबे समय से सड़क पर बालू फैला हुआ है। बालू के कारण सड़क पर फिसलन बनी हुई है। इससे आए दिन बाइक सवार व साइकिल सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं। बावजूद इसके, अब तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गौरतलब है कि आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने पहले भी इस गंभीर समस्या को उजागर करते हुए खबर प्रकाशित की थी। लेकिन प्रशासन ने अब तक न तो सड़क से बालू हटाने की जहमत उठाई और न ही जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई की गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार बालू पर फिसलकर लोग चोटिल हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.