वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सांस्कृतिक उन्नयन के विविध प्रकल्पों में संलग्न रहने वाली काशी में संस्कृत के संस्कार गीतों पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन पहली बार होने वाला है। 17 फरवरी से छह मार्च तक महमूरगंज स्थित पाणिनी कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में संस्कृत के प्रकांड विद्वान पं.वासुदेव द्विवेदी के गीत सिखाए जाएंगे। सार्वभौम संस्कृत संस्थान के संस्थापक पं.वासुदेव द्विवेदी स्मृति गानमाला कार्यशाला का आयोजन उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के सहयोग से बौद्धायन सोसाइटी द्वारा किया गया है। कार्यशाला संयोजक डॉ. मंजरी पांडेय ने बताया कि संस्कृत के लिए जीवन समर्पित करने वाले आचार्यवरेण्य पं.वासुदेव द्विवेदी के संस्कृत गीतों का सैद्धांतिक और प्रायोगिक प्रशिक्षण देने के साथ ही उनके गायन का अभ्यास भी कराया जाएगा। इसके लि...