रामपुर, जनवरी 8 -- यातायात नियमों का पालन न करना चालकों को न सिर्फ महंगा पड़ रहा है। बल्कि यातायात नियम को तोड़कर जिले को भी शर्मसार कर दिया है। जिले में संभागीय परिवहन विभाग ने 957 लाइसेंस तीन माह केलिए निलंबित किए है। लेकिन, इसके बाद भी सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही देखी जा सकती है। सड़क पर वाहन चलाने के लिए नियम निर्धारित हैं। इन्हें पालन करने की शर्त पर ही परिवहन विभाग लाइसेंस जारी करता है। लाइसेंस लेने के बाद भी लोग नियमों को तोड़ने में परहेज नहीं करते हैं। लोगों ने वाहन चलाने के लिए लाइसेंस तो बनवा लिया। लेकिन, सड़कों पर तेज स्पीड, मोबाइल पर बात करते हुए और ओवरलोडिंग वाहन, गलत दिशा में वाहन चलाते हुए पकड़े गए। ऐसे में जनवरी से दिसंबर तक 957 लाइसेंस निलंबित किए गए। इसमें ओवर स्पीड के साथ ओवरलोडिंग के मामले सबसे अधिक हैं। -यातायात नियमों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.