पटना, जनवरी 6 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बिहार सरकार के एक मंत्री पर तंज कसा और कहा कि उन्हें संपत्ति बढ़ाने का गुर लोगों को बताना चाहिए। मंगलवार को जारी बयान में राजद प्रवक्ता ने कहा कि 2020 में मंत्री बने थे तो उनके हलफनामे में कुल सम्पत्ति 72. 89 लाख थी। 2026 के विवरण में कुल सम्पत्ति 22 करोड़ बताई गई है। उस समय सबसे कम संपत्ति उस मंत्री के पास थी और आज वे दूसरे धनी मंत्री हैं। पांच वर्षों में 31 गुना संपत्ति की वृद्धि हो गई। यह असाधारण फार्मूला यदि हर बिहारवासियों को बता दिया जाए तो निश्चित रूप से हमारा बिहार सोने का कटोरा बन जाएगा। एक जनसेवक होने के नाते मंत्री की यह नैतिक जिम्मेदारी भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.