मथुरा, फरवरी 7 -- राजपुर बांगर क्षेत्र में स्थित श्रीकृष्ण बलदेव महाराज विराजमान मंदिर समिति की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। मंदिर के आचार्य श्याम द्विवेदी ने अपने पड़ोसियों और एक आश्रम से जुड़े कुछ लोगों पर अवैध जमावड़ा बनाने, जबरन घर में घुसने, जानलेवा हमला करने और संपत्ति नष्ट करने का गंभीर आरोप लगाया है। आचार्य द्विवेदी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 31 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे, कुछ नामजद और 120-130 अज्ञात पुरुष और महिलाओं सहित अन्य लोगों ने उनके घर पर हमला किया। आरोपियों ने ट्रैक्टर का उपयोग करके घर के पीछे के हिस्से और दरवाजे को तोड़ दिया और जबरन अंदर घुस गए। शिकायतकर्ता के अनुसार घर में घुसकर आरोपियों ने गाली-गलौज की और लाठी, लोहे की छड़ों, हथौड़ों और अन्य वस्तुओं से परिवार के सदस्यों पर हमला किया, जिससे कई लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.