अल्मोड़ा, फरवरी 5 -- चौखुटिया। भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को बैठक हुई। संगठन की मजबूती के साथ सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान 47 बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा विभाग प्रभारी अनिल सिंह शाही रहे। आह्वान किया कि सभी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बूथ प्रभारी सहित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने, संगठनात्मक मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाने सहित सरकार की ओर से किए गए विकासकार्यों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...