संभल, फरवरी 7 -- बबराला थाना क्षेत्र के गांव सिंहदलनपुर निवासी रविंद्र शुक्रवार देर शाम रजपुरा से अपने घर जा रहा था। गांव मलिकपुर में टंकी की पाइप लाइन के लीकेज को खोदे गये गड्ढ़े में बाइक सवार गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने निजी वाहन से घायल को बबराला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने घायल को प्राथमिक उपचार देकर अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...