सीतामढ़ी, फरवरी 15 -- सीतामढ़ी। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के तत्वावधान में शांतिनगर स्थित संयुक्त श्रम भवन में शनिवार को एक दिवसीय ग्रामीण श्रमिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता संजीव कुमार, श्रम अधीक्षक रमाकांत, जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव, डीसीएलआर अमित राज तथा उपस्थित श्रमिकों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर अपर समाहर्ता संजीव कुमार ने श्रमिकों के अधिकारों और उन्हें मिलने वाले वैधानिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रमिक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा मानवता के आधार पर निःस्वार्थ भाव से की जानी चाहिए, क्योंकि उनके श्रम से ही विकास की नींव मजबूत होती है। श्रम अधीक्षक रमाकांत ने बिहार...