अयोध्या, दिसम्बर 11 -- रानी बाजार। श्री शिवमहापुराण कथा के उपरांत माधव सर्वोदय महाविद्यालय द्वारा आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अयोध्या धाम स्थित गुरुकुल के विद्यार्थियों व माधव सर्वोदय इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने पहले भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद लखनऊ, बाराबंकी,अयोध्या,अम्बेडकर नगर,गोंडा,बस्ती,सुल्तानपुर,अमेठी सहित अन्य जनपदों से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजित भंडारे में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित,पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी,पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव,अवधेश पांडेय बादल,कृष्ण कुमार पांडेय,धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू,जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह,आशुतोष मिश्रा,गौतम पांडेय,विशाल सिंह बाबा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.