पीलीभीत, फरवरी 16 -- बिलसंडा। भगवान शंकर की शोभायात्रा बारात में काली अखाड़े ने अभिनय दिखाया। बगिया आश्रम पर विशेष कार्यक्रम हुए। आश्रम से भगवान भोलेनाथ की बारात बाजे गाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। सजाई गई झांकियों का अभिनय देख शिवभक्त झूम उठे। रामादल और रावण की सेना को शिव बारात में शामिल कर उनका युद्ध कौशल दिखाया गया। बारात में शामिल भगवान शंकर, साईं बाबा, गणेश भगवान, सरस्वती माता, राम परिवार, लवकुश, मां दुर्गा, भगवान विष्णु, राधा कृष्ण समेत लगभग एक दर्जन झांकियों ने श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। शिव बारात बीसलपुर बस स्टैण्ड से कमल पार्क, बंडा तिराहा, स्टेट बैंक के सामने से थाना रोड, मेन बाजार होती हुई नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। जगह जगह बारात में शामिल देवी देवतास्वरूपों की आरती उतारी गई। महिलाओं ने घर की छतों से पुष्प वर्षा कर बारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.