देवरिया, फरवरी 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। सोमनाथ मंदिर परिसर में रविवार को श्रद्धालुओं एवं मोहल्ले लोगों की बैठक हुई। इसमें शिव बारात को परंपरागत, भव्य एवं दिव्य स्वरूप में निकालने तथा महाशिवरात्रि पर्व को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। मंदिर के महंत भोला गिरि जी व राम जानकी मंदिर के महंत जय प्रकाश दास मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 फरवरी को सुबह 7 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ को हल्दी अर्पित की जाएगी। इसके बाद सभी श्रद्धालु पेड़ा गली स्थित महाराजा अग्रसेन अतिथि भवन पहुंचेंगे। वहीं से दिन में 11:30 बजे शिव बारात निकलेगी, जो पेड़ा गली, स्टेशन रोड, अबुबकर नगर, तहसील रोड, नगर पालिका, को-ऑपरेटिव चौराहा, सुभाष चौक, मालवीय रोड, सुर्तीहट्टा रोड, अमर ज्योति चौराहा, कसया ढाला, सिंधी मिल, श्याम मंदिर हो...