रिषिकेष, फरवरी 13 -- गोवर्धन बालापुरी मंदिर समिति की ओर से शुक्रवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में धूमधाम से शिव बारात निकाली गई। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शिव बारात में शिव परिवार, शिवलिंग, राधा-कृष्ण और वीर हनुमान की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। इस दौरान संपूर्ण क्षेत्र बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। शुक्रवार को डोईवाला में ऋषिकेश रोड स्थित ठाकुरद्वारा गोवर्धन बालापुरी मंदिर में भव्य चौथी शोभायात्रा (शिव बारात) का आयोजन किया गया। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर केशवपुरी, राजीवनगर, मिल बाजार, मिल रोड और चौक बाजार से होती हुई पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शिव बारात का स्वागत किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। शोभायात्रा में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक...