हल्द्वानी, फरवरी 4 -- हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आयोजित सात दिवसीय शिव कथा का बुधवार को समापन हो गया है। इस दौरान देव दीपावली महोत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज बिष्ट, आरएसएस प्रचारक धनी भी इस मौके पर मौजूद रहे। कथा व्यास डॉ. सर्वेश्वर ने त्रिपुर दहन का आध्यात्मिक अर्थ समझाते हुए कहा कि पूर्ण सद्गुरु ही साधक के भीतर सत्व, रज और तम के विकारों को मिटाकर उसे त्रिगुणातीत अवस्था प्रदान करते हैं। दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, शिव अरोड़ा, दीवान डोगरा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.