सोनभद्र, जनवरी 5 -- ओबरा। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष अंजली पटेल ने ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी टोला खैरटिया के निवासी शिवदत्त दुबे को जिला महासचिव बनाया है। शिवदत्त दुबे इसके पार्टी में शिक्षक मंच के जिलाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान के लिए घर घर जाकर पार्टी की रीति नीति बताते हुए युवाओं को पार्टी में जोड़ने का काम किया जाएगा। इस मौके पर राजकुमार यादव, प्रकाश पटेल, जगमोहन उर्फ शेरू, शारदा जायसवाल, धर्मजीत जयसवाल, राम भजन गुप्ता, रामविलास वर्मा, राज जायसवाल, रामपति भारती, राजेश जायसवाल, अशोक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.