भागलपुर, फरवरी 16 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता सैंडिस कंपाउंड में विभागीय प्रतियोगिता में रविवार को शिक्षा विभाग की भिड़त एसबीआई के साथ हुई। इस मैच में एसबीआई को 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बेहतर प्रदर्शन के लिए शिक्षा विभाग के चंदन सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। शिक्षा विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 127 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी एसबीआई की टीम पूरे 15 ओवर खेलने के बाद भी पांच विकेट के नुकसान पर केवल 100 रन ही बना सकी। शिक्षा विभाग के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को बड़े शॉट खेलने का मौका नहीं दिया। शिक्षा विभाग के गेंदबाजों के सामने एसबीआई की टीम रन नहीं बना सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.