चंदौली, फरवरी 14 -- शिकारगंज। क्षेत्र स्थित चन्द्रप्रभा नदी के पावन तट पर बसे हेतिमपुर गांव में रविवार से दो दिवसीय मेले का शुभारंभ होने जा रहा है। महर्षि याज्ञ्यवल्क्य की तपोभूमि पर अवस्थित बाबा जागेश्वर नाथ धाम में आयोजित इस मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। हर वर्ष की भांति इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दर्शन-पूजन की विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर के महंत अनूप गिरी ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए सुव्यवस्थित कतार व्यवस्था, पेयजल और प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आवश्यक कदम उठाए गए हैं। बाबा जागेश्वर नाथ धाम की धार्मिक मान्यता अत्यंत प्राचीन है। मान्यता है कि यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.