गुड़गांव, फरवरी 13 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिला परिषद के सीईओ सुमित कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर आने वाली सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। कार्रवाई की रिपोर्ट पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। विभागीय अधिकारी प्रतिदिन शिकायत पोर्टल की मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें। ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सीईओ शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में हुई बैठक में समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। सीईओ संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने लंबित मामलों का शीघ्र निपटान करें और एक्शन टेकन रिपोर्ट निर्धारित समय में कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि दो माह से अधिक पुरानी कोई भी शिकायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.