गिरडीह, फरवरी 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा गिरिडीह में शनिवार को वार्षिक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीपीओ भोला कुमार राय, विशिष्ट अतिथि संजय भारती, समन्वयक यूनिसेफ सीआरपी सदानंद प्रजापति उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ संजय भारती, अशोक कुमार मिश्र प्रधानाध्यापक, स्वीटी कुमारी, तनु प्रिया आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं भारत नाटयम, संथाली नृत्य राजस्थानी नृत्य सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बीपीओ भोला कुमार राय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्रों में प्रतिस्पर्धा होती है और छात्र छात्र-छात्राओं का मानसिक शैक्षणिक विकास होता है। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि अनुशासन, संस्कार ...